Connect with us

मुम्बई

गहरी खाई में गिरी बस, मौत को मात दे गए 45 यात्री 

Published

on

नवी मुंबई। काल तो आया लेकिन मौत का समय नहीं था, शायद इसीलिए 70 फ़ीट गहरी खाई में गिरी बस में सवार यात्रियों को मामूली खरोच आयी और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। यह हादसा रायगढ़ के कोनझर गांव के नजदीक रविवार की शाम घटित हुई । इस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के साथ एम्बुलेंस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव कार्य किया।

जानकारी के अनुसार, नवी मुंबई के ऐरोली से 45 यात्री एक निजी बस से रायगढ़ स्थित किला दर्शन के लिए गए थे। दर्शन कर वापस आते समय यह दुर्घटना हुई। बस एक 70 फीट गहरी खाई में गिर गयी। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि महाड तालुका के कोनझर गांव के पास चालक का बस से नियंत्रण छूट गया और बस 70 फ़ीट गहरी खाई में गिर गयी। संयोग से सभी यात्री बाल-बाल बच गए। बस में छोटे बच्चे और महिलाएं भी थीं। जिन्हें मामूली रूप से चोट आई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page