Connect with us

राज्य-राजधानी

गढ़वाल हीरोज का किला ध्वस्त कर मेरठ स्पोटिंग ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Published

on

कोटद्वार। फुटबॉल के जुनून से सराबोर कण्व नगरी कोटद्वार के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को मेरठ स्पॉटिंग ने वह कारनामा कर दिखाया, जिसे वर्षो तक याद रखा जाएगा। 71वें स्व शशिधर भट्ट स्मृति गढ़वाल कप के महामुकाबले में मेरठ स्पॉटिंग की टीम ने अपने बेहतरीन खेल और रणनीति के दम पर गढ़वाल हीरोज को 4-0 के भारी अंतर से हराकर खिताबी ताज अपने नाम कर लिया।

महामुकाबले के मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक दलीप सिंह रावत, महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, सुमन कोटनाला अध्यक्ष मंडी समिति कोटद्वार,  सूबेदार मेजर शैलेंद्र मोहन बिष्ट, कर्नल कुंवर अजय सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रपाल पटवाल, बलवीर सिंह रावत , भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, भाजपा प्रदेश मंत्री अनिता आर्य, संकल्पित अंगदान एवं वरिष्ठ समाज सेवी गिरिराज सिंह रावत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर विधिवत रूप से खेल का शुभारंभ किया। फाइनल मैच की पहली सीटी बजते ही मेरठ स्पॉटिंग की टीम पहले ही हाफ से मैदान में अपने आक्रामकता भरे खेल से गढ़वाल हीरोज पर भारी दिखाई दी।

मैच के पहले हॉफ के दौरान 29 वें मिनट में मेरठ स्पोटिंग के खिलाड़ी अंकित ने बिजली की रफ्तार से विपक्षी रक्षापंक्ति को भेदते हुए पहला गोल दागकर स्टेडियम में रोमांच पैदा कर दिया। ठीक 5 मिनट के बाद ही 34 वें मिनट में आशु ने एक शानदार लॉन्ग शॉट के जरिए गेंद को गढ़वाल हीरोज के नेट में उलझा कर स्कोर 2-0 कर दिया।गढ़वाल कप टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में भी मेरठ स्पोटिंग का कहर थमता नहीं दिखाई दिया। 68वें मिनट में अभिषेक ने तीसरा गोल और फिर 77वें मिनट में अंकित कौशिक ने चौथा गोल दागकर गढ़वाल हीरोज की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और मेरठ स्पोटिंग ने मुकाबला 4:0 से अपने नाम कर लिया। आयोजन समिति द्वारा

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: आशु ,गोल्डन ग्लव्स विवेक (मेरठ स्पोटिंग), गोल्डन बॉल मिलिंद नेगी (गढ़वाल हीरोज), इमर्जिंग प्लेयर: वंशवा को दिया गया। फाइनल मैच में रेफरी शिवा , प्रकाश , प्रदीप ,सुमित, ऋतिक, सुजल जोशी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

71वें स्व शशिधर भट्ट स्मृति गढ़वाल कप के सफल आयोजन के लिए स्व. शशिधर स्मृति खेल संस्था के अध्यक्ष अतुल भट्ट, महासचिव सुनील रावत , उपाध्यक्ष मनीष भट्ट ,अनिल भट्ट, सुरेंद्र सिंह अतुल भट्ट, महेंद्र रावत, धीरेंद्र सिंह भंडारी, सुनील रावत माठू, तरुण गौड़ ,महेश , राजेश रावत, धर्मेंद्र,राहुल भट्ट अनिल भट्ट, लक्ष्मी रावत,हरीश वर्मा,  पुष्पेन्द्र  नेगी, सिद्धार्थ  रावत, धीरेंद्र कंडारी , प्रवेंद्र सिंह रावत  ,दीप मोहन नेगी,  गजपाल  सिंह बिष्ट ,आनंद मोहन रावत, गोपाल जसोला ,  सुभाष कपूर , भीम सिंह रावत, महेंद्र सिंह आदि ने विशेष योगदान दिया तो शिवम नेगी ने संपूर्ण टूर्नामेंट के दौरान मीडिया प्रभारी का कार्यभार संभाला।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page