Connect with us

गाजीपुर

गंदगी देख भड़के एसडीएम, सफाई निरीक्षक को लगायी फटकार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर मनोज पाठक ने नगर पालिका गाजीपुर के वार्ड नंबर 01 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और जल निकासी की स्थिति को बेहद खराब पाकर एसडीएम ने नाराज़गी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षक को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि वार्ड में सफाई व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए और जल निकासी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

एसडीएम ने कहा कि प्रतिदिन कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह नालियों में गंदगी और कूड़े के ढेर दिखाई दिए, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। एसडीएम मनोज पाठक ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Loading...

इस निरीक्षण के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार राय सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। एसडीएम ने कहा कि नगर की स्वच्छता और नागरिकों की सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page