Connect with us

वाराणसी

गंगा में इफ्तारी कर बिरयानी अवशेष फेंकने पर 14 युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गंगा नदी में नाव पर इफ्तारी कर चिकन बिरयानी खाने और उसके अवशेष नदी में फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 14 आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि इस घटना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा वाराणसी महानगर के अध्यक्ष रजत जयसवाल ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर के साथ वायरल वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया, जिसमें कुछ युवक नाव पर सवार होकर गंगा में इफ्तारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं और इस दौरान खाने के अवशेष नदी में फेंकते नजर आ रहे हैं।

तहरीर में कहा गया कि मां गंगा सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से जल ग्रहण करने आते हैं। ऐसे में गंगा की धारा में बैठकर नॉनवेज भोजन करना और उसके अवशेष फेंकना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है, जिससे समाज में आक्रोश फैल गया है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि इस प्रकार की गतिविधि से गलत मानसिकता को बढ़ावा मिल रहा है और जानबूझकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। साथ ही संबंधित लोगों पर कठोर कार्रवाई करने और नाव चालक का चालान कर उसका लाइसेंस निरस्त करने की मांग की गई है।

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आगे की जांच और विधिक कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page