वाराणसी
गंगा पूजन के बाद काशी विश्वनाथ के धाम पहुंचे पीएम मोदी
रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंगलवार रात्रि 8:30 बजे काशी विश्वनाथ के धाम पहुंचे। जहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया और देश के लोक कल्याण की कामना की।
दर्शन करने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “काशी में बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कर मन को असीम संतोष मिला। बाबा से सभी देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जय बाबा विश्वनाथ!”
कॉरिडोर से बाहर आने के बाद काशीवासियों ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भी मुस्कुराहट के साथ काशीवासियों के अभिवादन को स्वीकार किया।



इस दौरान मेहंदीगंज से लेकर दशाश्वमेध घाट और फिर बाबा विश्वनाथ के धाम जाने वाले मार्ग पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और काशीवासियों ने ढोल-नगाड़े, शंखनाद व पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं बुधवार सुबह वाराणसी से नालंदा, बिहार के लिए प्रस्थान करेंगे।
