Connect with us

वाराणसी

गंगा नदी में डूबती महिला को एनडीआरएफ टीम ने बचाया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । शनिवार की शाम आदमपुर थाना क्षेत्र के मालवीय पुल, राज घाट के नज़दीक एक महिला गंगा नदी में डूब रही थी और डूबते हुए हतोत्साहित होकर चीखने-चिल्लाने लगी। उसी समय राज घाट पर मौजुद एनडीआरएफ की वाटर एंबुलेंस टीम घटना को देखते हुए तुरंत बचाव कार्य में जुट गई और महिला को बचाते हुए सुरक्षित पानी से बाहर निकाला और मेडिकल टीम द्वारा चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। डूबते समय अधिक पानी पी लेने के कारण महिला की स्थिति अस्थिर थी। जिस पर मेडिकल टीम द्वारा महिला के पेट से पानी निकाला गया और प्राथमिक उपचार देने के उपरान्त और स्थिति सामान्य होने पर अग्रिम उपचार के लिए कबीर चौरा अस्पताल भिजवाया गया। महिला का नाम खुशबू सिंह उम्र 34 वर्ष पांडेपुर वाराणसी की रहने वाली हैं जिसकी हालत अब स्थिर है।

Loading...

एनडीआरएफ की त्वरित कार्यवाही और रेस्क्यू के लिए महिला के परिवारजनों ने एनडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया। विदित है कि मनोज कुमार शर्मा उप महानिरीक्षक के निर्देशन में एनडीआरएफ की टीमें गंगा घाटों पर मोटर बोट की सहायता से पेट्रोलिंग करती रहती हैं जिससे किसी भी अप्रिय घटना के समय बहुमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सके। जिसमें वाटर एंबुलेंस टीम अपनी महती भूमिका निभाती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page