Connect with us

वाराणसी

गंगा की लहरों पर तिरंगा और रन फॉर कंट्री मिनी मैराथन द्वारा एनडीआरएफ ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| “आज़ादी के अमृत महोत्सव” के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज एनडीआरएफ वाराणसी के बचावकर्मियों ने कमान्डेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में गंगा की लहरों के बीच अपनी बोटों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान चलाया। जिसमें स्थानीय नाविकों एवं घाटों पर लोगों के बीच तिरंगा वितरण किया गया और घाटों से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें स्थानीय नाविकों ने काफी तादात में भाग लिया। इस अभियान द्वारा आज़ादी व तिरंगे के महत्त्व को बताया गया और जन मानस को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पूर्व ज़िला प्रशासन वाराणसी द्वारा रन फॉर कंट्री मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। एनडीआरएफ वाराणसी के बचावकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मिनी मैराथन को विधायक वाराणसी-कैंट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन रेस शहीद उद्यान से शुरू होकर सिगरा चौराहा, रथयात्रा चौराहा, गुरुबाग, लक्सा और गडोलिया चौराहा से होते हुए सिगरा स्टेडियम तक संपन्न की गई। हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता के लिए एनडीआरएफ, नगर निगम, क्षेत्रीय खेल सदस्यों, यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस, पीएसी, डॉक्टरों, इंजीनियरों, व्यापारियों, स्थानीय जनता और वाराणसी के अन्य विभागों के सदस्यों ने अपनी सफल भागीदारी सुनिश्चित की।

इस अभियान के दौरान सौरभ श्रीवास्तव विधायक, वाराणसी-कैंट, कौशल राज शर्मा, जिला मजिस्ट्रेट ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय ध्वज के संबंध में जागरूक किया और भारतीय तिरंगे के सम्बंधित ध्वज संहिता और नियमों के महत्व के बारे में जानकारी दी। सभी संगठनों, संस्थाओं एवं स्थानीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस को “आज़ादी के अमृत महोत्सव” के रूप में मानते हुए अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

Loading...

ज्ञातव्य है कि एनडीआरएफ वाराणसी कमान्डेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बृहद पैमाने पर हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान को अपने बचावकर्मियों के माध्यम से लोगों में देश भक्ति की भावना को पहुंचाने का प्रयास कर रही है। कमान्डेंट एनडीआरएफ ने तिरंगे के महत्व के बारे बताते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है जो हमें सदैव देश भक्ति के लिए प्रेरित करता है, इस अवसर पर हम सभी अपने उन वीर शहीदों को याद कर नमन करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page