Connect with us

वाराणसी

गंगापुर में आयोजित राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता मे विवेक एकेडमी बनी विजेता

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। गंगापुर एकेडमी द्वारा आयोजित, गंगापुर इण्टर कालेज के मैदान पर 37 वी प0 कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आज फ़ाइनल मैच गंगापुर एकेडमी बनाम विवेक एकेडमी के बीच खेला गया मैच के ५वे मिनट में गंगापुर अकैडमी कुनाल राजभर ने फ़ील्ड गोल कर अपनी टिम को १-० से बड़त बनाई दोनों ही टीमे अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल के २१वे मिनट में विवेक एकेडमी के पंकज यादव ने फ़ील्ड गोल कर टिम को १-१ की बराबरी कर दी खेल के ४५ वे एव ६०वे मिटनट में विवेक एकेडमी के ओ पी यादव एव विजय यादव ने एक एक गोल कर अपनी टिम को ३-१ से इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीत कर प्रतियोगिता अपने नाम किया ।
इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि अजय राय पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ,अध्यक्षता डॉ रामाश्रय उपाध्याय विशिष्ट अतिथि विजय यादव पूर्व चेयरमैन ,अजीत सिंह अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ,तोयज कुमार सिंह प्रबंधक भैरवनाथ पीजी कॉलेज ,डॉक्टर अर्जदेव उपाध्यय ,विजय देव सब रजिस्टार गंगापुर ,संजय सिंह उपाध्यक्ष भाजपा प्रतिनिधि मंत्री अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री। मुख्य अतिथि अजय राय जी ने कहा कि गंगापुर एकेडमी द्वारा हाकी की प्रतियोगिता कराई जाती है उससे क्षेत्र के के बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन आता है वह देश प्रदेश में गंगापुर का नाम रोशन कर रहे हैं ।कार्यक्रम संचालन रोहित मोदनवाल , विजय राजभर ने किया ,प्रतियोगिता का स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि को एकेडमी के अध्यक्ष मो हुसैन अंसारी ने दिया व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह सचिव अवधेश मौर्य व प्रदीप कुमार सिंह , चरणदास गुप्ता ने दिया । मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि को प्रतियोगिता का बैच व माल्यार्पण चेतन राजभर लाल लाल बहादुर मौर्य माता प्रसाद मौर्य अमित कुमार वर्मा त्रिलोकी राजभर ने किया
प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक की भूमिका में मुहम्मद अन्सार अन्सारी, सुनील सिंह, आलोक यादव, अजहर अब्बास, घनश्याम चोटी वाला ,सुधीर कुमार, माता प्रसाद मौर्य ने किया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page