Connect with us

गाजीपुर

खेत के पास सो रहे वृद्ध किसान की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

पुत्र ने एक रिश्तेदार के खिलाफ दी नामजद तहरीर

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के तुरना गांव में बीती रात खेत के पास सो रहे वृद्ध किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वैसे, घटनास्थल पर गोली का खोखा नहीं मिला है। मृतक के लड़के ने अपने एक रिश्तेदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के तुरना गांव निवासी केदार प्रजापति (65) पुत्र स्व० श्यामदेव प्रजापति सोमवार की रात 8 बजे खाना खाकर अपने घर से 500 मीटर दूर खेत (डेरा) पर सोने के लिए चले गए। जब सुबह गांव के लोग खेत की तरफ गए, तो देखा कि केदार प्रजापति खून से लथपथ चारपाई पर मृत पड़े हैं। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी।

मौके पर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंचे। तब तक फोरेंसिक टीम भी पहुंच कर अपने काम में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूर्ण करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

परिजनों ने बताया कि एक पखवारा पहले एक रिश्तेदार, सिरगिथा निवासी गुड्डू प्रजापति, से भूत-प्रेत को लेकर कहा-सुनी हुई थी। जिसमें गुड्डू ने बूढ़े केदार को मारपीट दिया था और देख लेने की धमकी भी दी थी। मृतक के लड़के अभिमन्यु ने उस रिश्तेदार के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के लड़के अभिमन्यु द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है। अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे। वैसे, घटनास्थल पर कोई खोखा नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के सही कारण का पता चलेगा। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page