Connect with us

गाजीपुर

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए चला विशेष अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डॉ. दिनेश कुमार के निर्देशन में संचालित हुआ। टीम ने आमघाट कांजी हाउस मार्केट, आमघाट क्षेत्र, महुआबाग क्षेत्र तथा नन्दगंज बाजार सौरम मोड़ से कुल चार नमूने संग्रहित किए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामअवन यादव ने आमघाट कांजी हाउस मार्केट से एक नमूना तथा आमघाट क्षेत्र से एक अन्य नमूना लिया। महुआबाग क्षेत्र में हरिहर यादव ने एक नमूना संग्रहित किया जबकि नन्दगंज बाजार, सौरम मोड़ से मनीष कुमार जायसवाल ने एक नमूना लिया।

सभी नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेजे गए हैं। यदि जांच में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित प्रतिष्ठानों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद्र गुप्ता, पंकज कुमार कौशिक, अरविंद प्रजापति, संजय सिंह एवं विकास कुमार गिरी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page