अपराध
खलीलाबाद पुलिस ने 700 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को दबोचा
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पोस्टमार्टम हाउस के निकट से अमर मणी त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय महेन्द्र नाथ त्रिपाठी, निवासी नेवास, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर को 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0स0 1211/2025 के अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के उपरांत सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार दूबे, कांस्टेबल बहादुर सिंह, कांस्टेबल धर्मेन्द्र गौड़ और कांस्टेबल राकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संत कबीर नगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
