Connect with us

गाजीपुर

खलिहान की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, ग्राम प्रधान और प्रशासन मौन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। थाना क्षेत्र दुल्लहपुर अंतर्गत कोठिया ग्राम सभा में सरकारी खलिहान की जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किए जाने से स्थानीय दलित और राजभर बस्तियों के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि दबंग और मनबढ़ प्रवृत्ति के लोग खलिहान की जमीन पर खेती कर रहे हैं और उसे अपनी निजी संपत्ति की तरह उपयोग में ला रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि कब्जाधारी न सिर्फ सार्वजनिक भूमि पर खेती कर रहे हैं, बल्कि आने-जाने के रास्ते को भी बाधित कर दिया है, जिससे विशेष रूप से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यों में भारी दिक्कतें हो रही हैं।

Loading...

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनता की शिकायतों को अनसुना किया जा रहा है और राजस्व विभाग भी मौन साधे हुए है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और समस्या दिन-ब-दिन गहराती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस प्रकरण की जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाने और रास्ते को पुनः सुगम बनाने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page