Connect with us

मिर्ज़ापुर

क्रिश्चियन अस्पताल में 52 टीबी मरीज को लिए गए गोद , पोषण पोटली वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को मिर्जापुर जनपद के कछवा स्थित क्रिश्चियन अस्पताल में एक विशेष गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 52 टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई और उन्हें इलाज की पूरी अवधि के लिए गोद लिया गया।

इसमें 51 मरीजों को अस्पताल द्वारा तथा 2 मरीजों को मितई गांव के निवासी और सेना से छुट्टी पर आए जवान प्रदीप कुमार सिंह द्वारा व्यक्तिगत रूप से गोद लिया गया।

Loading...

कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया और अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व टीबी चैंपियन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है और सरकार द्वारा नि:शुल्क दवाएं व 1000 रूपये प्रतिमाह पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों को टीबी उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page