मुम्बई
क्रिकेटर, राजनेता और फिल्मी हस्तियों ने किया मतदान, फैंस को दिया खास संदेश
मुंबई। लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें दौर की वोटिंग आज (20 मई) चल रही है। 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर लोग बढ़ -चढ़कर मतदान कर रहे हैं। मतदान करने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी भी शेयर कर रहे हैं। फिल्म सिटी मुंबई में भी आज मतदान हो रहा है। जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने वोट करने के बाद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
इसके साथ ही सेलिब्रिटीज ने जनता से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की है। इस दौरान अक्षय कुमार, रितिक रोशन, सलमान खान, वरुण धवन, अनिल कपूर, अनुपम खेर, समेत कई सिलेब्रिटीज भी मतदान की कतार में नजर आए।
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने वोट डालने के बाद कहा, “मैंने अपना वोट डाल दिया है। भारत के सभी नागरिकों को वोट करना चाहिए।” तो वहीं अपना वोट डालने के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज लोकतंत्र का त्योहार है और हमें बाहर आना चाहिए और अगले 5 वर्षों के लिए अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान करना चाहिए।”