हेल्थ
क्या आप जानतें हैं ? गहरी नींद से चेहरे पर बढ़ता है प्राकृतिक सौन्दर्य और आकर्षण
सौन्दर्य: चेहरे पर प्राकृतिक आभा और आकर्षण के लिए महँगे सौन्दर्य उत्पादों के बजाय एक अच्छी और सुकून भरी नींद बेहद अहम होती है। भरपूर नींद लेने से दिमाग को शान्ति मिलती है, पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है, जिससे आप आंतरिक तौर पर स्वस्थ रहते हैं। इससे बाहरी खूबसूरती निखरने लगती है और आप सुन्दर, सौम्य और आकर्षक दिखने लगती हैं।
क्या आप जानती हैं कि गहरी नींद आपकी खूबसूरती को चार चाँद लगा सकती है। रोजाना 8-9 घण्टे गहरी नींद लेन से शरीर तरोताजा हो जाता है। जब आप गहरी नींद में होती हैं तो आपके शरीर में खून का संचार बढ़ता है, इससे आपके चेहरे की आभा बढ़ जाती है। गहरी नींद से आपके शरीर में कोलेजन का पुनर्निर्माण होता है तथा आप आपके चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है। जब हम नींद में होते हैं तो हमारे तनाव के हार्मोंस (कॉर्टिसॉल) कम हो जाते हैं तथा हमारी नींद के हार्मोंस (मीलाटोनिन) बढ़ जाते हैं। हमारी त्वचा और पूरा शरीर स्वयं का पुनर्निर्माण करता है या हम यह कह सकते हैं कि दिन में हमारी त्वचा को प्रदूषण या सूर्य की किरणों से हुए नुकसान की भरपाई रात की नींद करती है।
