Connect with us

वाराणसी

कोविड 19 को लेकर नगर निगम ने कमर कसी, सेनेटाइजेशन का कार्य कराया प्रारम्भ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कोविड 19 के आसन्न खतरे को देखते हुये नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने अपने मातहत अधिकारियों के साथ बैठक की गई। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह के निर्देशन में नगर निगम, वाराणसी द्वारा पूरे नगर में चरणबद्ध तरीके से सेनेटाइजेशन का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है। इसी कड़ी में आज प्रथम दिन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह के निर्देश पर नगर के सभी पुलिस थानों में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि सेनेटाइजेशन हेतु कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। इसी कड़ी में कल से आगामी तीन दिनों तक सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूल कालेजों में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जायेगा तथा उसके पश्चात नगर के सभी व्यवसायिक क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन किया जायेगा।
नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर नगर निगम द्वारा अपने सभी सफाई चौकियों पर कोविड हेल्प डेस्क-चालू कर क्रियाशील कर दिया गया है, साथ ही निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी कर ली गयी है, जिसमें सभी को अवगत कराया गया कि उनके क्षेत्र में या कोई भी व्यक्ति विदेश से आता है, यदि कोई भी कोविड संक्रमक व्यक्ति संभावित लगे तो तत्काल इसकी सूचना से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को अवगत करायें।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page