Connect with us

वायरल

कोतवाली पुलिस ने धार्मिक स्थल से उतरवाए लाउडस्पीकर

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्त कार्रवाई की है। इसी क्रम में कोतवाल पंकज पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कोतवाली क्षेत्र में स्थित मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच की गई। जांच में निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि स्तर पाए जाने पर संबंधित स्थानों से लाउडस्पीकर हटवाए गए।

Loading...

पुलिस अधिकारियों ने मस्जिद प्रबंध समितियों एवं स्थानीय जिम्मेदारों से संवाद करते हुए स्पष्ट किया कि अत्यधिक ध्वनि से आम जनमानस को परेशानी होती है और यह नियमों के विरुद्ध है।

कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि सभी धार्मिक स्थलों पर समान नियम लागू हैं और कानून से ऊपर कोई नहीं है। अभियान के दौरान पुलिस ने सभी से सहयोग की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page