Connect with us

अपराध

कोतवाली पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली गाजीपुर की पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के तहत दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जुडिशियल मजिस्ट्रेट/एसीजे (जेडी) कोर्ट नंबर 07, गाजीपुर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट संख्या फौ.मु. 7445/12 के तहत धारा 323/504/506 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामले में झब्बर पुत्र जमुना बिंद और मुन्ना पुत्र जमुना बिंद, निवासी बकराबाद, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Loading...

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पांडेय ने किया, जो अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page