पूर्वांचल
कैफियात एक्सप्रेस में एक माह के लिये इकोनामी श्रेणी का 1 कोच लगाया जायेगा
गोरखपुर: रेल प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 12226/12225 दिल्ली-आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस में एक माह के लिये अस्थायी आधार पर शयनयान श्रेणी के एक कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी का 01 कोच निम्नवत लगाया जायेगा ।
12226/12225 दिल्ली-आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस में दिल्ली से 10 अगस्त से 09 सितम्बर,2022 तक तथा आजमगढ़ से 11 अगस्त से 10 सितम्बर,2022 तक एक माह के लिये अस्थायी आधार पर शयनयान श्रेणी के एक कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी का 01 कोच लगाया जायेगा । फलस्वरूप कोच संरचना में परिवर्तन किया जायेगा ।
संशोधित संरचना के अनुसार इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे ।
