Connect with us

वाराणसी

केआईटी बना फार्मेसी इनोवेशन का केंद्र, एआई से लेकर पर्सनलाइज्ड मेडिसिन तक मंथन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में शनिवार को “नेक्स्ट जेनरेशन फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड इंडस्ट्री इनोवेशन्स” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ।

सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नैनो टेक्नोलॉजी व पर्सनलाइज्ड मेडिसिन जैसे आधुनिक तकनीकी विकास पर चर्चा हुई। निदेशक प्रो. डॉ. आशुतोष मिश्रा ने स्वागत करते हुए नवाचार व व्यावहारिक ज्ञान पर जोर दिया।

डॉ. बी. प्रभा शंकर व डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने उद्योग, अनुसंधान, चुनौतियों व भविष्य की संभावनाओं पर विचार रखे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सम्मेलन में 19 से अधिक कॉलेजों के करीब 200 प्रतिभागी शामिल हुए। अंत में सच्चिदानंद पाठक व कुमार आलोक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page