Connect with us

वाराणसी

काशी से जेवर-पुणे और अहमदाबाद के लिए फरवरी से शुरू होंगी सीधी उड़ानें

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विमान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अकासा एयरलाइंस फरवरी माह के अंतिम सप्ताह से जेवर एयरपोर्ट, पुणे और अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए एयरलाइंस यह नई सेवाएं शुरू करने की योजना पर काम कर रही है।

जानकारी के अनुसार अकासा एयरलाइंस वाराणसी एयरपोर्ट से इन तीनों शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करेगी, जिससे यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स की परेशानी से राहत मिलेगी और यात्रा समय में भी कमी आएगी। नई उड़ान सेवाओं के शुरू होने से वाराणसी से पश्चिमी और मध्य भारत की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

Loading...

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई सेवाओं से व्यापार, पर्यटन और आवागमन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में इन उड़ानों की शुरुआत प्रस्तावित है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page