Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

एक महीने में सात करोड़ से अधिक का नकद दान, सोने-चांदी की गिनती जारी

वाराणसी। महाकुंभ के शुभारंभ के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की अटूट श्रद्धा देखने को मिल रही है। बीते एक महीने में श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में खुले मन से समर्पण करते हुए अब तक लगभग 7 करोड़ रुपये नकद दान किए हैं। हालांकि, स्वर्ण और रजत चढ़ावे की गणना अभी बाकी है, जिससे कुल दान राशि और बढ़ने की संभावना है।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट विकास क्षेत्र के उपजिलाधिकारी शंभूशरण ने बताया कि नकद दान का यह आंकड़ा अनुमानित है। पूर्ण गणना के बाद सोने-चांदी के चढ़ावे को जोड़कर वास्तविक दान राशि स्पष्ट हो सकेगी।

महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुगम दर्शन और आरती के सभी टिकटों की बिक्री महाशिवरात्रि तक अस्थायी रूप से रोक दी है। माना जा रहा है कि यह एक महीने में अब तक का सबसे अधिक दान है।

Advertisement

जनवरी में जहां 1.08 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए, वहीं फरवरी के पहले 13 दिनों में ही 77 लाख से अधिक भक्त धाम पहुंचे हैं। महाशिवरात्रि तक श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना है।

उपजिलाधिकारी के अनुसार, पर्वों के दौरान भक्तों की भारी भीड़ और मंदिर प्रशासन की व्यस्तता के चलते अभी संपूर्ण गणना नहीं हो सकी है। वास्तविक दान राशि का खुलासा गणना पूरी होने के बाद किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page