वाराणसी
काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर भाव विभोर हुए उत्तराखंड के राज्यपाल
Loading...
Loading...
वाराणसी। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर के अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र ने राज्यपाल को विधिवत पूजन कराया। दर्शन-पूजन के बाद राज्यपाल ने देश एवं प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
Loading...

दर्शन करने के पश्चात राज्यपाल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस अनुभूति को साझा करते हुए लिखा कि, “वाराणसी के भव्य-दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना और दर्शन कर मन अभिभूत हो गया ! भक्त हितकारी और दया के सागर बाबा विश्वनाथ सभी देशवासियों को सुख और समृद्धि प्रदान करें ! हर-हर महादेव !
Continue Reading
