वाराणसी
काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब की टीम ने एफ़रेसिस प्लेटलेट्स किया दान
वाराणसी| आजादी के अमृतमहोत्सव पर स्वंतत्रता दिवस पर काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब ( KRK )की टीम द्वारा स्थानीय होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, लहरतारा में आज 12 लोगों ने एफ़रेसिस प्लेटलेट्स दान किया। ब्लड बैंक के अधीक्षक डॉक्टर अक्षय बत्रा ने आगन्तुक रक्तदाताओं को तिरंगा अंगब्स्त्रम से स्वागत करते हुए भविष्य में भी KRK के टीम से इसी प्रकार का सहयोग की अपील किया। अध्यक्ष नीरज पारिख ने कहा कि आजादी के अमृतमहोत्सव में इस माह में 75 युनिट्स एफ़रेसिस SDP का लक्ष्य रखा है। संस्थापक सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि अगस्त माह अब तक KRK एवं सहयोगी मिर्जापुर डोनर क्लब द्वारा ४४ युनिट्स डोनेशन हो चुका है। NIFAA Uttar Pradesh द्वारा चलाये जा रहे रक्तदान/प्लेटलेट्स दान अभियान को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए अभी और भी कैम्प लगाएंगे। सह सचिव नमित पारिख ने कहा कि हर कैम्प में KRK नए SDP डोनर्स को प्रोमोट करती है। आगे भी करती रहेगी। प्लेटलेट्स दान करने में एक डोनर को १.३० घंटे का समय लगता है एवं इसकी लाइफ सिर्फ ३ दिन की होती है। कैंसर रोगियों को इसकी बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है कीमो थेरेपी के बाद अतः sdp करवाने की महती आवश्यकता है इसीलिए माननीय राज्यपाल आदरणीय आनंदी बेन पटेल जी ने इस SDP के महा अभियान की शुरुआत वाराणसी में विगत दिनों करवाई थी।
रक्तदानियों में नितेश, आशीष केशरी, प्रियेश गुजराती, मयंक गुजराती, अतुल नागपुरी, विवेक अग्रवाल, विभोर मोंगा, नमित पारिख, नीरज पारिख, कादिर भाई, बाल कृष्ण इत्यादि थे।
