Connect with us

वाराणसी

काशी में राज्यपाल व सीएम के साथ राष्ट्रपति भी बनेंगी देव-दीपावली की साक्षी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर सजने वाली भव्य और दिव्य देव दीपावली की साक्षी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देव होंगी। सात नवंबर को होने वाले आयोजन में राष्ट्रपति बनारस पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बनारस पहुंच रहे हैं। देव दीपावली की भव्यता को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्सी से राजघाट के बीच घाटों को सजाया जाएगा और संभावना है कि राष्ट्रपति गंगा की लहरों पर सवार होकर गंगा घाटों की भव्यता भी निहारेंगी।

Loading...

काशी में देव दीपावली का आयोजन सात नवंबर को होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के कारण देवदीपावली का आयोजन सात नवंबर को ही किया जाएगा। देव दीपावली पर गंगा के तट और कुंडों को भी भव्य रूप से सजाया जाएगा। राष्ट्रपति सबसे पहले नमो घाट पर पहुंचेंगी और वहां के आयोजन को देखने के बाद क्रूज पर सवार होकर गंगा घाटों की भव्यता को देखने निकलेंगी। पिछली बार देव दीपावली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की देव दीपावली का नजारा देखा था। इसके साथ ही बनारस की देव दीपावली वैश्विक मंच पर नए स्वरूप में निखर उठी थी। घाटों को अलग-अलग थीम पर सजाया जाएगा और घाटों पर 10 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। विभागवार इसकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गंगा पार रेती पर पानी उतरने के इंतजार किया जा रहा है। पानी कम होने पर गंगा पार रेती पर दीप जलेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page