अपराध
काशी में मानवता शर्मसार : नौनिहाल को अगवा कर किया कत्ल
Varanasi: जैतपुरा थानान्तर्गत चौकाघाट चौकी क्षेत्र से लापता हुए बच्चे अबु इस्माइल की शव मिलने से सनसनी फैल गई, परिजनों में कोहराम मच गया।
कल शाम मासूम घर से बाहर टॉफी लेने निकला, रात 9 बजे तक घर नही पहुँचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, नही मिलने पर परिजनों ने अबु इस्माइल के लापता होने की सूचना थाना जैतपुरा को दिया लेकिन अपनी सुस्ती (लापरवाही) के लिए प्रसिद्ध जैतपूरा पुलिस कुम्भकर्णी निद्रा में पूरी रात सोती रही। सुबह जब कुम्भकर्णी नींद से जागी जैतपुर पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाई तब तक एक मां का लाल मां के आंखों में आंसू दे गया था, पुलिस की सक्रियता सीसी टीवी फुटेज तक सीमित रही लेकिन कभी कभी कहा जाता है कि अंधे के हाथ बटेर लग जाना, कुछ ऐसा ही कहावत चरितार्थ हुआ और जैतपुरा पुलिस के हाथ सीसी टीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति के साथ जाते हुए दिखा, उस व्यक्ति को पहचानकर पुलिस ने उसे हिरासत में ले कर पूछताछ किया तो पुलिस की कड़ाई के आगे वह व्यक्ति जल्द ही टूट गया और उसने अपने गुनाह को कुबूलते हुए बड़ी बाजार स्थित छवि महल के पीछे लाश को बरामद कर दिया।
बच्चे के गायब होने की सूचना पा कर एक्टिव हुई पुलिस ने टीम बनाकर जांच में जुटे चौकाघाट चौकी प्रभारी मो० सुफियान खान, सौरभ सिंह, का० मुकेश प्रजापति ने कैमरा को खंगालते हुए मृतक ईस्माइल शव छविमहल के पीछे से थर्माकोल के डब्बे में बरामद किया।
