Connect with us

वाराणसी

काशी में खुले में कूड़ा ढो रही नगर निगम की गाड़ियां

Published

on

Loading...
Loading...

श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

वाराणसी में इस समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है, लेकिन नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ नगर निगम स्वच्छता का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कूड़ा ढोने वाले वाहन खुले में गंदगी लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं। इन गाड़ियों से उठने वाली दुर्गंध श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

Loading...

तेज हवाओं के चलते खुले में रखे कूड़े के कण उड़कर आसपास के लोगों और पीछे चल रहे वाहन सवारों पर गिर रहे हैं। कई लोगों ने जब चालकों से कूड़ा ढककर ले जाने की बात कही तो बहस की नौबत आ गई। नियमों के मुताबिक, कूड़ा ढोने वाले वाहनों को कचरे को ढककर ले जाना अनिवार्य है, लेकिन इस नियम की लगातार अनदेखी की जा रही है।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि सिटी कमांड सेंटर से कूड़ा वाहनों की निगरानी की जा रही है। जो भी वाहन खुले में कूड़ा ले जाते पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खुले में कूड़ा ढोने से बचें, अन्यथा सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page