वाराणसी
काशी पहुंचे रवि दुबे और सरगुन मेहता, इंस्टाग्राम पर लिखी दिल छू लेने वाली बात

वाराणसी। बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रवि दुबे अपनी पत्नी और अभिनेत्री सरगुन मेहता के साथ काशी भ्रमण पर पहुंचे। वाराणसी के घाटों पर दोनों ने पारंपरिक वेशभूषा में शांति और श्रद्धा के साथ समय बिताया। रवि और सरगुन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया।
इंस्टाग्राम पर काशी की महिमा का किया बखान
रवि दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर गंगा घाट की सुंदर तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसमें वह ध्यान मग्न अवस्था में घाट पर बैठे नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में वह पत्नी सरगुन के साथ गंगा नदी को नमन करते दिखाई दिए। इन पोस्ट्स पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
सरगुन ने लिखा- आध्यात्म को इतने करीब से पहले कभी महसूस नहीं किया
सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कभी सोचा नहीं था कि आध्यात्म को इतने करीब से महसूस करूंगी। काशी ने दिल छू लिया।” वहीं रवि ने पोस्ट किया, “काशी का हर क्षण दिव्य और अविस्मरणीय है। बाबा का आशीर्वाद और गंगा मैया की कृपा मिल गई।”
बनारस की आत्मा से जुड़ गए दोनों कलाकार
https://www.instagram.com/reel/DMrvYDjtNA4/?igsh=MXFkdTEwbzh0bnI5YQ==
काशी दौरे के दौरान दोनों बेहद सहज, आभारपूर्ण और धार्मिक भाव में नजर आए। स्थानीय लोग और फैंस भी उन्हें घाटों पर देखकर बेहद उत्साहित दिखे। इस यात्रा के दौरान दोनों ने काशी की संस्कृति, भक्ति और अध्यात्म को करीब से आत्मसात किया।
टीवी से लेकर म्यूजिक तक, हिट जोड़ी का गहराता जुड़ाव
रवि दुबे और सरगुन मेहता न सिर्फ रियल लाइफ जोड़ी हैं, बल्कि स्क्रीन पर भी इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। दोनों ने एक साथ कई टेलीविजन और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स किए हैं। इस बार उन्होंने अपनी रियल लाइफ को काशी के दिव्य वातावरण से जोड़कर और भी खास बना दिया।