Connect with us

मिर्ज़ापुर

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत छानबे में हुई विशेष बैठक

Published

on

न्याय पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

मिर्जापुर‌। छानबे विधानसभा में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत तीन मंडलों—नदिनी, विजयपुर और खैरा—की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य संगठन को न्याय पंचायत और बूथ स्तर तक मज़बूत करना था।

बैठक में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर पार्टी को मज़बूती प्रदान करनी है और हर बूथ को कांग्रेसमय बनाना है। उन्होंने संगठनात्मक समीक्षा और पुनर्गठन की आवश्यकता पर बल दिया।

ब्लॉक अध्यक्ष रविशंकर तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर विधानसभा प्रभारी पप्पू प्रजापति, प्रभारी मनीष दुबे और जिला महासचिव कांग्रेस ने संयुक्त रूप से बताया कि तीनों मंडलों की संगठनात्मक स्थिति पर विशेष चर्चा की गई। न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों की पुनः समीक्षा कर नए निर्देश दिए गए, ताकि संगठनात्मक ढांचा और अधिक प्रभावी और सक्रिय हो सके।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जनार्दन पाठक, जगदीश्वर दुबे, नदिनी अध्यक्ष आल्हा बिंद, खैरा अध्यक्ष लोकेश दुबे, विजयपुर अध्यक्ष विवेक पाठक, अंकित शुक्ला, बाबूजी पाठक, मान मुहम्मद, कृपाशंकर, बसंतलाल, डांगरनाथ, सुनील कुमार, कृष्ण मुरारी, रामलाल, रामावतार, लालजी यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पार्टी को न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत करने और हर गांव तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa