Connect with us

वाराणसी

कांग्रेस ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, शहर में सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में सुधार की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आगामी रमजान, महाशिवरात्रि, होली और ईद को ध्यान में रखते हुए महानगर कांग्रेस पार्षद दल ने शहर में सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई है। प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

पार्षद दल ने मांग की कि प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों और गली-मोहल्लों में नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण, कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए। साथ ही, टूटी सड़कों और चौकों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालियों की सफाई भी प्राथमिकता से कराई जाए।

Loading...

इसके अलावा, त्योहारों के दौरान स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने की मांग भी रखी गई। कांग्रेस पार्षद दल ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए, तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, पार्षद दल नेता गुलशन अली, पार्षद रमज़ान अली, वकास अंसारी, बेलाल अहमद, पूर्व पार्षद असलम खां, साजिद अंसारी, अब्दुल हमीद डोडे, डॉ. राजेश गुप्ता, वकील अंसारी, अरुण सोनी, मयंक चौबे, किशन यादव और मो. ओज़ैर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page