Connect with us

पूर्वांचल

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रियंका-राहुल समेत ये 30 नाम हैं शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 30 लोगों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, सचिन पायलट को जगह दी गई। पार्टी ने हार्दिक पटेल और कन्हैया कुमार की जोड़ी को भी इस स्टार कैंपेनर लिस्ट में रखा है।

इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, भूपिंदर सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन आदित्य का भी नाम शामिल है। पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंदर सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड़, फुलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम को भी स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में शामिल किया है।

Loading...

इससे पहले अन्य राजनीतिक दल भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी, बसपा और भाजपा अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि, जानकार कहते हैं इस बार मुकाबला सपा और भाजपा के बीच है।

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page