Connect with us

वाराणसी

कल खुला रहेगा नगर निगम, जमा होगा गृहकर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त शिपू गिरि द्वारा निर्देशित किया गया है कि आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुये दिनांक-30 मार्च को नवरात्रि के अवकाश पर नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय, कम्प्यूटर टैक्स कलेक्शन सेन्टर एवं मुख्यालय स्थित टैक्स कलेक्शन सेन्टर खुले रहेगें। सभी जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक तथा सभी कर निरीक्षक अपने जोनों में एवं अपने तैनाती क्षेत्रों में जाकर गृहकर वसूली का कार्य करेगें। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने नगर के भवन स्वामियों से अपील की गयी है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में शेष बचे दो दिनों में अपने भवन का सम्पूर्ण गृहकर जमा करें जिससे उनके उपर लगने वाले ब्याज से बचा जा सके। साथ ही भवन स्वामियों की सुविधा हेतु आनलाइन गृहकर जमा करने की सुविधा उपलब्ध है, जहाॅ कोई भी भवन स्वामी अपने भवन का गृहकर नगर निगम, वाराणसी की वेबसाइट www.nnvns.org.in के माध्यम से आनलाइन गृहकर जमा कर सकता है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page