Connect with us

अपराध

कलयुगी मां ने दूसरे पति के साथ मिलकर किया अपने बेटे की हत्या

Published

on

हत्या के बाद अपहरण की शिकायत कर पुलिस को उलझाया

मुंबई। मेघवाड़ी पुलिस ने कलयुगी मां और सौतेले पिता को बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बच्चा उस मां का था, जिसने उसकी हत्या की, उसे लेकर मां और सौतेले पिता के बीच हमेशा झगड़ा होता था। इसलिए दोनों ने उसे ही रास्ते से हटाने की प्लानिंग की और उसकी हत्या कर उसे गोरेगांव के पास नाले में फेंक दिया। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई तब इस सनसनी मामले का खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार, अपने बेटे को जान से मारने वाली महिला का नाम रिंकी राजेश राणा है और सौतेले पिता का नाम राजेश चैतन्य राणा (28) है। रिंकी ने राजेश से दूसरी शादी की है और अब दोनों साथ मे रहते हैं। रिंकी को पहले पति से एक बच्चा था, जिसे राजेश नहीं चाहता था। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़े भी हुआ करते थे। दोनों ने प्लानिंग की और बच्चे की इतनी पिटाई की कि उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उसे पास में मौजूद नाले में भी फेंक दिया।

इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और अपहरण की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि, किसी ने कुछ खिलाकर उनके बच्चे का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की तब उसमें महत्वपूर्ण जानकारी उनके हाथ नहीं लगी। इसके बाद अगल बगल और पिता से पुछताछ की गई। पूछताछ में पुलिस ने सौतेले पिता से जब उल्टे प्रश्न किये तब वह पकड़ा गया और फिर दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page