Connect with us

वाराणसी

करौली डायग्नोस्टिक में हुआ ध्वजारोहण

Published

on

Loading...
Loading...

संस्थान के एमडी आदित्य अग्रवाल ने फहराया तिरंगा,दी सलामी
रिपोर्ट – विक्की मध्यानी
वाराणसी।75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गिलट बाजार स्थित करौली डायग्नोस्टिक सेंटर के एमडी आदित्य अग्रवाल ने तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी।इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूरा देश आजादी की 75वां अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मना रहा है।उसी क्रम में हम सभी आजादी के इस उत्सव को पूरे उल्लासपूर्ण तरीके से मनाते हुये देश के आजादी के लिये मर मिटने वाले शहीदों को नमन वंदन करते हैं।देश का हर नागरिक उनका कृतज्ञ है।आज का दिन हर भारतीय के लिये बहुत ही गौरव की बात है। आज हर जनमानस को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया जिससे आज़ादी के इस उत्सव को देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व नयनाभिराम कर सके। वहीं संस्थान के सीओ नीरज वाजपेई ने बताया कि हम हर वर्ष इसी तरह झंडारोहण का कार्यक्रम करते आ रहे हैं और करते रहेंगे।स्वतंत्रता दिवस हमारे लिये एक अविस्मरणीय और अद्भुत दिन होता है जिसे हम दिल में संजोकर रख लेते हैं।
इस अवसर पर डायग्नोस्टिक एमडी आदित्य अग्रवाल सीओ नीरज बाजपाई एचआर पूजा सिंह,डॉक्टर ईश्वर,डॉक्टर अभिजीत विमल वाजपेई सहित दर्जनों कर्मचारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page