Connect with us

वाराणसी

सीएनजी टंकी काटते समय धमाका, कबाड़ गोदाम की आग में जिंदा जली महिला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक कबाड़ गोदाम में भयानक आग लगने से एक महिला की जलकर मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य झुलस गए। हादसा तब हुआ जब गोदाम में सीएनजी टंकी को गैस कटर से काटने का प्रयास किया जा रहा था। टंकी में गैस भरी होने के कारण कटर से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली जिससे गोदाम धधक उठा।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के समय पंकज ठठेरा के कबाड़ गोदाम में उनके कर्मचारी पुरानी सीएनजी टंकियों को काटने का काम कर रहे थे। पंकज ने कर्मचारियों से गैस रिसाव की जांच करने को कहा था लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। जैसे ही कटर से टंकी काटी गई अचानक आग लग गई जिसके बाद दोनों कर्मचारी बाहर भागने लगे। इस दौरान गोदाम में मौजूद पंकज की मां फूला देवी आग की चपेट में आ गईं और बाहर निकलने का प्रयास करते हुए गिर गईं जिससे उनकी मौत हो गई।

Advertisement

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और उनके सामने महिला जिंदा जल गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग बुझाने के साथ-साथ स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया। पुलिस अब घटना की विस्तृत जांच कर रही है। सीएनजी टंकी गोदाम में कैसे आई थी और सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया था? इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page