वाराणसी
कपसेठी पुलिस ने जुआ खेल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम- भीषमपुर राजकीय महिला महाविद्यालय के पास से जुआ खेल रहे अभियुक्त प्रमोद कुमार उर्फ सोनू गोड़ पुत्र नन्दलाल गोड़ निवासी ग्राम दिलावलपुर थाना कपसेठी वाराणसी को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 3 अभियुक्त फरार हो गये। अभियुक्तो के कब्जे से माल फड़ का 2350/- रु0 व 04 अदद मोटर साईकिल व जामा तलाशी का 150 रु0 व ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 065/23 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
