Connect with us

गोरखपुर

कड़ी सुरक्षा के बीच उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

24 केंद्रों पर पहले दिन 18 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, रविवार को भी लगभग 18 हजार परीक्षार्थी हुए शामिल

गोरखपुर। जनपद में उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार लगभग 18 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी।

रविवार को भी जनपद के इन्हीं 24 परीक्षा केंद्रों पर करीब 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी, जो लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे। इसके अलावा पुलिस बल भी पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया था, जिससे परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

परीक्षा के दौरान डीआईजी गोरखपुर रेंज एस. चनप्पा, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश भी दिए गये थे।

Advertisement

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, सीसीटीवी व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें।

परीक्षा केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई थी, ताकि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई तथा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए भी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी और सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह ही सुदृढ़ रखी गई।

Advertisement

जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया गया, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page