Connect with us

वाराणसी

कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत वाराणसी में लगवाए गए कई सीसीटीवी कैमरे अब काम करना बंद कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार, कुल 720 स्थानों को चिह्नित कर शहर में 3000 से अधिक एडवांस सर्विलांस कैमरे लगाए गए थे। इनमें से 159 जगहों पर लगे कैमरे अब खराब हो गए हैं।

खराब कैमरों की सूची में बरेका और चांदपुर जैसे संवेदनशील एवं प्रमुख इलाके भी शामिल हैं। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Loading...

तकनीकी टीम के इंजीनियरों ने बताया कि शहर में लगातार हो रही सड़क चौड़ीकरण और खोदाई कार्यों के दौरान कैमरों की वायरिंग कट जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। फिलहाल, इन कैमरों की मरम्मत और दोबारा सुचारु संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page