Connect with us

वाराणसी

औड़िहार-जौनपुर रेल खण्ड दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूर्ण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी| पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर औड़िहार-जौनपुर(58किमी) रेल खण्ड दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत डोभी-मुफ्तीगंज (31किमी) रेल खण्ड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसके उपरांत मोहम्मद लतीफ खान, रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी परिमंडल मो लतीफ खान 23 अप्रैल, 2022 को इस विद्युतीकरण सहितनवनिर्मित दोहरी लाइन का संरक्षा निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय समेत निर्माण संगठन एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान डोभी-मुफ्तीगंज रेल खण्ड पर नवनिर्मित दोहरीकृत लाइन (विद्युतीकरण सहित) पर अधिकतम गति से स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा।
ज्ञातव्य हो कि पहली बार नए ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नए ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी आम क्षेत्रीय जनता को चेतावनी दी जाती है कि वे रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।
अतः आम जनता से अनुरोध है कि इस दौरान इस दोहरीकृत सह विद्युतीकृत रेल पथ पर न जाएँ और ना ही अपने बच्चों अथवा अपने पशुओं को ट्रैक पर जाने दें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page