Connect with us

मिर्ज़ापुर

औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण की आवश्यकता – मण्डलायुक्त

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। मण्डलायुक्त ने मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।मीरजापुर, 29 मई 2025 – मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय उद्योग बन्धु की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वीएस रोड लोहरा नहर से वीयर निर्माण इकाई तक मार्ग के चौड़ीकरण पर चर्चा हुई। इस दौरान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सोनभद्र ने बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण को वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में शामिल किया गया है और संशोधित आगणन तैयार किया जा रहा है।हनुमान पड़रा को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा हुई।

मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि महानगर योजना 2031 के तहत चिन्हित औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाए और उपयुक्त क्षेत्रों को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए।मातृ श्री टेक्नो इंडस्ट्री, धौहा, चुनार मीरजापुर को स्टाफ क्वाटर के लिए पेयजल कनेक्शन देने के संदर्भ में एसी जल निगम ग्रामीण ने बताया कि फैक्ट्री से लगभग 300 मीटर दूर पेयजल पाइपलाइन जाती है, और यदि फैक्ट्री को कनेक्शन दिया जाता है, तो कस्बे में पेयजल संकट उत्पन्न हो सकता है।

मण्डलायुक्त ने फैक्ट्री के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे अपने संसाधनों से पेयजल की व्यवस्था करें।मीरजापुर को “टाउन ऑफ एक्सीलेंस” में शामिल करने पर चर्चा की गई, जिसमें श्री आशीष बुधिया ने मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस से मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स में कारपेट के स्थानांतरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया। संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि यह मामला नीति संबंधित है और इसे राज्य स्तरीय उद्योग बंधु के माध्यम से निस्तारित किया जाएगा।निवेश मित्र पोर्टल पर चर्चा के दौरान मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान, एम.वाई.एस.वाई. में सोनभद्र की प्रगति कम पाई गई, लेकिन उपायुक्त उद्योग सोनभद्र ने बताया कि संचयी माह तक आवंटित लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। ओडीओपी योजना में तीनों जनपदों की प्रगति 100 प्रतिशत से अधिक पाई गई और सभी तीनों जनपदों ने ग्रेड ए प्लस प्राप्त किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा के दौरान, संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि बैंकों से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण योजना की प्रगति धीमी रही है।

मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि इस योजना की प्रगति के लिए बैंकर्स की एक अलग बैठक आयोजित की जाए।बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग, उपायुक्त उद्योग भदोही और सोनभद्र, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा उद्यमी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page