Connect with us

गाजीपुर

ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के जमानियां-करण्डा गंगा पुल पर बीती रात ओवरलोड वाहनों के आवागमन की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। शिकायतों के आधार पर उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, परिवहन विभाग के पीटीओ गाजीपुर एवं खनन अधिकारी गाजीपुर की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान दो ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को मौके पर सीज कर लिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग की प्रवृत्ति पर नियंत्रण हेतु इस प्रकार की औचक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

इस अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक करण्डा अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page