वाराणसी
ऑपरेशन थिएटर में ऑर्थोपेडिक सर्जन की हालत बिगड़ने से मौत
Loading...
Loading...
वाराणसी। जनपद के अर्दली बाजार स्थित त्रिवेणी ट्रामा सेंटर में मंगलवार शाम ट्रामा सेंटर के संचालक और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभिषेक राय की ऑपरेशन थिएटर में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. अभिषेक राय को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
Loading...
सहयोगियों ने तुरंत उन्हें चिकित्सा सहायता देने की कोशिश की लेकिन उनकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई। चिकित्सकों ने उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है। डॉ. अभिषेक राय के असामयिक निधन से चिकित्सा जगत और उनके जानने वालों में शोक की लहर है। उन्हें एक कुशल चिकित्सक के रूप में जाना जाता था।
Continue Reading
