वाराणसी
ऑपरेशन चक्रव्यूह में अपराधियों पर कसा शिकंजा, आठ दिनों में 20 गिरफ्तार
वाराणसी। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बीते 8 दिनों में 20 गिरफ्तारियां की गई हैं। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल खुद इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। महाकुंभ-2025 की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए शहरभर में “राउंड द क्लॉक” चेकिंग अभियान चल रहा है।
मुख्य उपलब्धियां:
08 जनवरी: रामनगर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे को गोली लगी। 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ स्वर्ण व्यवसायी से लूटा गया सामान बरामद।
09 जनवरी: दशाश्वमेध थाना क्षेत्र से चोरी के 3 मोबाइल के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार।
12-13 जनवरी: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार।
14 जनवरी: फूलपुर पुलिस ने अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्तों को पकड़ा।
15 जनवरी: प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ कुल 319 किलोग्राम जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार।
इस अभियान के तहत 28 स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जा रही है। साथ ही, बिना नंबर वाले 177 वाहनों को सीज किया गया।
