Connect with us

अपराध

ए.एन.टी.एफ. गाजीपुर व वाराणसी तथा राजातालाब पुलिस के संयुक्त आपरेशन में दो अभियुक्तों किया गया को गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी व मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में 27 नवम्बर 2023 को ए.एन.टी.एफ यूनिट गाजीपुर व वाराणसी तथा राजातालाब पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया व अभियुक्तों के पास से 25.770 कि.ग्रा. गाँजा बरामद किया गया ।
27 सितम्बर 2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्तियों द्वारा स्कूटी से नाजायज गाँजा बिक्री हेतु ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर ए.एन.टी.एफ गाजीपुर व ए0एन0टी0एफ0 यूनिट वाराणसी तथा थानाध्यक्ष राजातालाब द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संयुक्त टीम गठित कर थाना राजातालाब पेट्रोल पम्प के पास से अभियुक्त शिवप्रसाद तिवारी पुत्र बब्बन तिवारी निवासी ग्राम वायना थाना फेफना जिला बलिया दीपक कुमार भारती पुत्र स्व0 शिवकुमार राम निवासी ग्राम वायना पोस्ट सागर पाली जिला बलिया को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्त के पास मौजूद नाजायज गाँजा, एक स्कूटी वाहन संख्या UP 60 AL 9626 कब्जा पुलिस में लिया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page