वाराणसी
एसीपी रोहनिया सर्किल के नेतृत्व में लोहता पुलिस ने किया रूट मार्च
रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
लोहता : होली व शबे बारात के त्योहार को देखते हुए एसीपी रोहनिया विद्युष सक्सेना के नेतृत्व में लोहता पुलिस ने क्षेत्र में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने का संदेश दिया।
लोहता पुलिस ने होली पर्व पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए रूट मार्च निकाल कर आम जनमानस में शांति से त्योहार मनाने का संदेश दिया। एसीपी विद्युष सक्सेना के नेतृत्व में लोहता के कोटवां चौकी पुलिस के जवानों ने कोटवां, टड़िया, मुश्लिमपुरा होते हुए कोटवां बाजार व हरपालपुर लोहता, अकेलवा, मंगलपुर तक रूट मार्च किया।एसीपी विद्युष सक्सेना ने होली एवं शबे बरात के त्यौहार आपसी मेलजोल के साथ मिलकर मनाएं इसलिए सभी लोग बगैर किसी वैमनस्यता के साथ रंग पर्व मनाएं। साथ ही ऐसे रंगों का भी न प्रयोग करें जो किसी तरह शरीर को नुकसान पहुंचा सके। इस मौके पर लोहता थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय उपनिरीक्षक स्वतंत्र सिंह, अश्वनी मिश्रा, संदीप सिंह आदि पुलिसकर्मी पैदल गस्त करते हुए दिखे ।
