Connect with us

राज्य-राजधानी

एसटीएफ ने 25 हजार के इनामिया को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले के आरोपी और 25,000 रुपये के इनामी प्रभात कुमार सिंह उर्फ प्रांशु को प्रयागराज के रात जार्ज टाउन थाना क्षेत्र से शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी जौनपुर जिले के सरपतहा थाने में दर्ज मुकदन संख्या 139/2024 के तहत की गई।

एसटीएफ के अनुसार प्रभात कुमार सिंह प्रयागराज के बागम्बरी गद्दी, अल्लापुर क्षेत्र में छिपा हुआ था। टीम ने शाम 5:30 बजे उसे शर्मा चक्की के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त सुलतानपुर जिले के करौदीकला थाना क्षेत्र के ग्राम दसगरपारा का निवासी है और उसने 2024 में शुआट्स विश्वविद्यालय, प्रयागराज से एमबीए किया था।

प्रभात कुमार सिंह पर जौनपुर के सरपतहा थाने में हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वर्चस्व की लड़ाई में राकेश मिश्र से उसका विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट की घटना सामने आई। इसी बीच सुलह का दबाव बनाया गया, लेकिन फिर से विवाद हुआ और मारपीट की घटना हो गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह प्रयागराज में छिपा हुआ था।

इसके अलावा, आरोपी पर सुलतानपुर जिले के करौदीकला थाने में भी दो अन्य मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पाक्सो एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। एसटीएफ निरीक्षक शिवनेत्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को जौनपुर के सरपतहा थाने में दर्ज मुकदमे में दाखिल किया गया है। स्थानीय पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page