Connect with us

गोरखपुर

एसएसपी के निर्देश पर SJPU और AHT की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

बाल श्रम, मानव तस्करी और बाल विवाह पर सख्ती के निर्देश

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर राज करन नय्यर के निर्देशन में SJPU एवं AHT की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल ने की।

बैठक में बाल संरक्षण, बाल श्रम, मानव तस्करी और बाल विवाह की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध ने निर्देश दिए कि, श्रम विभाग द्वारा गैर-खतरनाक व्यवसायों/नियोजनों में चिन्हित किशोर श्रमिकों को वोकैशनल प्रशिक्षण एवं विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। पॉक्सो एक्ट से जुड़े सभी प्रकरणों की सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के समक्ष शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग की जाए।

बैठक के दौरान बाल कल्याण अधिकारी एवं विवेचकों द्वारा अनुसंधान, अभियोजन, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी रोकथाम आदि में आ रही समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई। उनके निस्तारण हेतु ठोस रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

Advertisement

बैठक में प्रमुख रूप से बाल कल्याण समिति के सदस्य वंदना सिंह, डा. जयप्रकाश आर्य, श्रम विभाग से संदीप कुमार, उप कारापाल जिला कारागार अमिता श्रीवास्तव, अभियोजन कार्यालय से मनोज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र कुमार गौड़, स्वास्थ्य विभाग से डा. ए.के. सिंह, एसएसबी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, आरपीएफ उपनिरीक्षक अमित कुमार उपाध्याय, जीआरपी उपनिरीक्षक शमशीर अहमद, डीसीआरबी प्रभारी विवेक, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन थाना AHT प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार एवं उनकी टीम ने किया। वहीं, एसपी अपराध ने कहा कि “बाल संरक्षण से जुड़ी प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ लिया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page