वाराणसी
एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने 50 विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण
वाराणसी। केसरीपुर रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के साथ विधायक निधि योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले कुल 50 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही उनका मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने भी सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने किया, जबकि स्वागत की जिम्मेदारी सुधीर वर्मा राजू ने निभाई।
इस मौके पर पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, गोपाल पटेल, सिद्धार्थ मौर्य, केशव यादव, अजय विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, अरविंद पटेल, गौरव पटेल, मिलन मौर्य, अजय दुबे, विपिन चंद्रपाल, उषा राज मौर्य, हीरा विश्वकर्मा, दिनेश मौर्य, अश्वनी पांडेय, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, जेई अमरेश बिन्द, मनीष कलरा, अनिल कन्नौजिया, अजय सिंह और सारांश पाठक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
