वाराणसी
एन.डी.आर.एफ़. ने मनाया स्वतंत्रता दिवस : आपदा सेवा सदैव सर्वत्र के लिए प्रतिबद्ध
वाराणसी| राष्ट्र के 76 वें स्वतंत्रता दिवस, “आज़ादी के अमृत महोत्सव” के अवसर पर वाराणसी स्थित 11 एन.डी.आर.एफ वाहिनी मुख्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस शुभ अवसर पर एन.डी.आर.एफ. के सभी रेस्क्यूअर ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत अपने घरों, परिसरों एवं अपने बाढ़-बचाव तैनाती के स्थलों में तिरंगे को फहराकर इस राष्ट्रीय पावन पर्व को मनाया।
इस अवसर पर एन.डी.आर.एफ. के अधिकारियों एवं जवानों को विभिन्न आपदाओं में राहात बचाव कार्यों के दौरान उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र तथा एनडीआरएफ मेडल से सम्मानित किया गया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए 11एन.डी.आर.एफ़ की 14 टीमें विभिन्न बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं एवं बाढ़ आपदा के दौरान राहत-बचाव कार्य करने के लिए बचाव उपकरणों के साथ पूर्ण रुप से तत्पर रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है|
इस अवसर पर कमान्डेंट मनोज कुमार शर्मा, एन.डी.आर.एफ. ने सभी पदक प्राप्तकर्ताओं|
