वाराणसी
एन्टी करप्शन कमेटी प्रधान कार्यालय,रानीपुर,महमूरगंज में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
वाराणसी| स्वतंत्रता दिवस व 75 वे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया जो प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक चला जिसमे कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण व सदस्यगणों कि उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुये तमाम चर्चायें हुयीं व इन्ही चर्चाओं के बीच महिला उत्पीडन से समन्धित आ रही तमाम शिकायतों पर महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष शिवानी सिंह द्वारा महिला टीम की गठन कर दिशा निर्देश दिया गया| कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्यों द्वारा पूर्णता प्रदान किया।
कार्यक्रम का समापन उत्तर प्रदेश सचिव अजय केशरी के द्वारा सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थिति महिला विंग की सचिव नीता सिंह उत्तर प्रदेश ,महेंद्र मौर्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर प्रदेश ,मयंक सेठ सतर्कता अधिकारी उत्तर प्रदेश,राजेश मिश्रा मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश,व वाराणसी जोन अध्यक्ष प्रेम प्रकाश विश्वकर्मा, व जिलाध्यक्ष वाराणसी प्रकाश चंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र पाण्डेय, सचिव राहुल शर्मा वगैरह की मौजूदगी रही।


